संदेश

जब एक लड़की आगे बढ़ती है…

चित्र
जब एक लड़की आगे बढ़ती है… श्रृंखला: लड़कियों की किशोरावस्था-- भाग 12 (अंतिम) किशोरियों की समझ, साहस और सपनों की यात्रा यह अंत नहीं, आरंभ है पिछले ग्यारह भागों में हम लोग एक लंबी यात्रा पर साथ चले। हमने लड़कियों की किशोरावस्था के सवालों से शुरुआत की, पहचान की खोज की, घर से संवाद सीखा, समाज की निगाहों को समझा, शिक्षा-डिजिटल दुनिया-भावनाओं-पैसे-असफलता और सपनों पर बात की।  अब हम उस मोड़ पर हैं जहाँ से रास्ता दो हिस्सों में बंटता है, एक रास्ता पीछे ले जाता है, 'पहले जैसा' बनने की ओर। दूसरा रास्ता आगे ले जाता है, 'अपने जैसा' बनने की ओर। यह बारहवाँ भाग कोई निष्कर्ष नहीं है। यह एक घोषणा है। घोषणा इस बात की कि जब एक किशोरी अपने भीतर के डर, दुविधा और दबाव को पार करके एक कदम आगे बढ़ाती है, तो वह सिर्फ अपना जीवन ही नहीं बदलती बल्कि वह अपने घर की हवा बदलती है, अपने मोहल्ले की सोच बदलती है और धीरे-धीरे पूरे समाज का ताना-बाना बदल देती है। इस भाग में हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। हम यह नहीं दोहराएंगे कि किशोरावस्था क्या होती है या '...

एक सपना जो सच हुआ...

चित्र
कृतज्ञता: 'सामाजिक ताना-बाना' के 20,000+ पाठकों का आभार!  🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏 एक सपना जो सच हुआ... जब 24 जुलाई 2025 को मैंने अपने हिंदी ब्लॉग "सामाजिक ताना-बाना" पर पारिवारिक, सामाजिक और अन्य विषयों पर छोटे-छोटे लेख लिखने की शुरुआत की थी, तब यह सिर्फ एक छोटा सा प्रयास था। मेरा उद्देश्य सरल था, अपने विचारों को शब्द देना और समाज के ताने-बाने को करीब से समझने की कोशिश करना। लेकिन, आपने इस प्रयास को एक विशाल रूप दे दिया।  आज, जब मैं 17 मई 2026 के आंकड़ों को देखता हूँ, तो मेरा मन अपार कृतज्ञता से भर जाता है। एक वर्ष से भी कम समय में, विभिन्न देशों के पाठकों ने मेरे लेखों को पढ़ा और सराहा है, और आज हमारी पाठक संख्या 20,000 से अधिक हो गई है! यह सिर्फ एक संख्या नहीं है... एक लेखक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति के लिए, यह दिन अत्यधिक सम्मान और प्रेरणा का है। यह संख्या आपके द्वारा दिए गए अपार प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रमाण है।  जब भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों से पाठक जुड़ते हैं, तो यह अहसास होता है कि हमारे विचार भौगोलिक सीमाओं को पार कर सकते हैं। मेरा आभार! 🙏 मै...

मानवीय संवेदना का टूटता ताना-बाना

चित्र
मानवीय संवेदना का टूटता ताना-बाना यह तथ्य अब किसी से छुपा हुआ नहीं है कि आज के समय में चारों तरफ अंधी भाग-दौड़ मची हुई है। हर कोई आगे निकलने की होड़ में लगा है। इस दौड़ में हम दूसरे का गला काटने को तैयार हो गए हैं।  परिवार के सदस्यों के साथ भी बात करना कम हो गया है। मां-बाप की चिंता नहीं, भाई-बहन की परवाह नहीं, पत्नी या बच्चों के भविष्य की फिक्र नहीं। सिर्फ अपना फायदा, अपना समय और अपनी खुशी। इससे क्या हो रहा है ? मानवीय संवेदना धीरे-धीरे मर रही है। दिलों के बीच का रिश्ता कमजोर हो रहा है। समाज का ताना-बाना टूट रहा है। इस लेख में हम इस समस्या को विस्तार से समझेंगे और देखेंगे कि इसे कैसे रोका जा सकता है। समस्या क्या है ? पहले के समय में गांवों और शहरों में लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते थे। कोई बीमार पड़ता, तो पूरा मोहल्ला मदद के लिए आ जाता। त्योहार साथ मनाए जाते। बच्चे बुजुर्गों के पास बैठकर कहानियां सुनते।  लेकिन जिस तरह से अब तक नदियों में पानी बहुत दूर तक बह गया है, उसी तरह आज का युग अच्छाइयों के साथ साथ, कमियों में भी बहुत आगे हो हो गया है। हर घर में मोबाइल, टीवी और इंटरनेट है। ...

सपने : छोटे हों या बड़े, अपने हों

चित्र
सपने : छोटे हों या बड़े, अपने हों ( श्रृंखला: लड़कियों की किशोरावस्था - भाग 11 ) किशोरियों की समझ, साहस और सपनों की यात्रा...  सपना, जो सिर्फ तुम्हारा है किशोरावस्था की दहलीज़ पर खड़ी हर लड़की के मन में स्वाभाविक सा एक सवाल कुलबुलाता है,“मैं बड़ी होकर क्या बनूँगी ?” यह सवाल सिर्फ करियर का नहीं होता है। यह पहचान का सवाल होता है। यह उस आवाज़ का सवाल है जो भीतर से कहती है, “मैं भी कुछ कर सकती हूँ, कुछ बन सकती हूँ।“ पिछले दस भागों में हमने किशोरावस्था के भ्रम, पहचान, संवाद, समाज, शिक्षा, डिजिटल दुनिया, भावनाओं, सीमाओं, पैसे और असफलता पर बात की। अब हम उस धागे को पकड़ते हैं जो इन सबको एक माला में पिरोता है,"तुम्हारा सपना"। सपना कोई लग्ज़री नहीं है। यह तुम्हारी ज़रूरत है। जैसे शरीर को साँस चाहिए, वैसे ही मन को दिशा चाहिए। और यही सपना ही तुम्हे दिशा देता है । लेख श्रृंखला का यह 11वाँ भाग तुम्हें यह नहीं बताएगा कि डॉक्टर बनो या टीचर। यह भाग तुम्हें यह बताएगा कि जो भी बनो, वह ‘तुम्हारा’ चुना हुआ हो। किसी के दबाव का नहीं, किसी की नकल का नहीं, किसी डर का नहीं। 1. ‘अनुम...