संदेश

सोशल मीडिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्तमान आईना झूठ बोलता है

चित्र
वर्तमान आईना झूठ बोलता है यथार्थ, माया और परछाइयों के बीच एक दार्शनिक और व्यंग्यात्मक यात्रा ​मित्रों, मनुष्य और आईने का रिश्ता सदियों पुराना है। एक समय था जब आईना केवल एक परावर्तक सतह हुआ करता था, चाहे वह शांत जल काके तालाब हो या कांसे और कांच का टुकड़ा। उसका एकमात्र धर्म था सत्य बोलना। सामने जो है, जैसा है, उसे उसी रूप में प्रस्तुत कर देना। तब आईना सीधा-सादा होता था। लेकिन आज ? आज का आईना चालाक, कूटनीतिक और एक शातिर मार्केटिंग एक्सपर्ट बन चुका है। अब वह सत्य नहीं दिखाता, बल्कि वह दिखाता है जो हम देखना चाहते हैं। थोड़ा फिल्टर, थोड़ी चमक, थोड़ी परछाईं की भीड़, और बस, सच्चाई पूरी तरह से गायब। ​"वर्तमान आईना झूठ बोलता है" केवल एक वाक्य नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे आधुनिक युग का सबसे कठोर यथार्थ है। सजग हुआ जब आज देख, आईने में जो प्रतिबिंब है... परछाइयों की एक भीड़ है, सत्य कहीं पर लुप्त है.... ​ये पंक्तियां एक गहरी चुभन पैदा करती हैं। आज हम इसी आईने की चालाकी पर एक लंबी, तीखी, विचारशील और हँसते-हँसाते यात्रा करेंगे। इस व्यंग्य-यात्रा में हम देखेंगे कि कैसे हमारा पूरा सामाजिक त...

युवा पीढ़ी और समय की पुकार

चित्र
युवा पीढ़ी के लिए, रचनात्मकता और समय की पुकार .... सोशल मीडिया के भंवर से सृजन के शिखर तक... युवा ऊर्जा और वर्तमान परिदृश्य किसी भी राष्ट्र , समाज और पूरी दुनिया का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी की ऊर्जा , सोच और उसकी दिशा पर निर्भर करता है । युवावस्था जीवन का वह स्वर्णिम काल है , जिसमें असीम संभावनाएं , असीमित ऊर्जा और कुछ नया कर गुजरने का अद्वितीय जज्बा होता है ।   इस अवस्था में व्यक्ति जो भी बीज बोता है , उसी की फसल उसे और उसके आने वाली पीढ़ियों को काटनी पड़ती है । लेकिन आज जब हम अपने चारों ओर नजर दौड़ाते हैं , तो एक बेहद चिंताजनक तस्वीर उभर कर सामने आती है । हमारी युवा पीढ़ी , जिसके कंधों पर नए युग के निर्माण की जिम्मेदारी है , वह एक ऐसे मायाजाल में उलझ गई है , जिसका न कोई अंत है और न ही कोई सार्थक परिणाम । यह मायाजाल  है,  सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया का । ​ आज के दौर में युवा अपनी अनमोल ऊर्जा और बहुमूल्य समय का ...

सोशल मीडिया और बच्चों का खोता बचपन

चित्र
सोशल मीडिया और बच्चों का खोता बचपन आत्म-सम्मान की लड़ाई... एक मनोवैज्ञानिक युद्ध आज की दुनिया में मोबाइल फोन हर बच्चे की जेब में है। स्कूल जाते समय, घर लौटते समय, खाना खाते समय और सोने से पहले तक बच्चे स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहते हैं। सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हमारे बच्चों के मन, विचार और आत्म-सम्मान को गहरे स्तर पर प्रभावित कर रहा है। यह लेख उन माता-पिता, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए है जो अपने बच्चों को एक स्वस्थ, आत्मविश्वासी और खुशहाल इंसान बनाना चाहते हैं। हम सरल भाषा में समझेंगे कि सोशल मीडिया कैसे काम करता है, यह हमारे बच्चों के मन पर क्या असर डाल रहा है और हम मिलकर इस चुनौती से कैसे निपट सकते हैं। गणना प्रणाली का जाल: आपकी पसंद या मशीन की चाल ? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोई साधारण ऐप नहीं हैं। इनके पीछे दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर चल रहे हैं। जब आपका बच्चा फोन पर ऊपर-नीचे स्क्रॉल करता है, तो पीछे बैठी मशीन हर छोटी-छोटी हरकत को ध्यान से देखती है। किस तस्वीर पर बच्चा रुका ? कितनी देर तक देखा ? किस तस्वीर को पसंद किया ? किसे स्किप कर दिया ? इन सब जानकारी ...

डिजिटल दुनिया और किशोरियाँ : सोशल मीडिया का प्रभाव और सावधानियाँ

चित्र

उद्देश्य से भटकती सोशल मीडिया "ग्रुप्स" : एक चिंतन

चित्र
उद्देश्य से भटकती सोशल मीडिया"ग्रुप्स" (एक सामाजिक चिंतन...)       आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संवाद, अभिव्यक्ति और सामाजिक जुड़ाव के नए द्वार खोल दिए हैं। विशेष रूप से " ग्रुप्स ", चाहे वे व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर हों।        शुरुआत में तो ये ग्रुप्स, सामाजिक जागरूकता, ज्ञान-विज्ञान का विनिमय और भावनात्मक जुड़ाव के सशक्त माध्यम थे। परंतु समय के साथ इनकी संरचना और उद्देश्य में निम्न स्तर तक की गिरावट दिखती है।        परिवारिक और सामाजिक ताना-बाना के लिए चेतावनी भी। जो "डिजिटल संस्कृति" की गिरती गुणवत्ता का संकेत तो  देता ही है, साथ ही हमारी "मूल सामाजिक संस्कृति" के प्रति चिंताजनक भी है। प्रारंभिक उद्देश्य:  संवाद और समरसता       अधिकांश सोशल मीडिया ग्रुप्स की शुरुआत किसी सकारात्मक उद्देश्य से होती है, जिसका उद्देश्य.... प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, तकनीकी सहायता, साहित्यिक विमर्श आदि पर ज्ञान साझा करना। पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा या सामाजिक सुधार से जुड़े विषय में साम...