संदेश

युवा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किशोरावस्था: नाजुक उम्र, मजबूत भविष्य

चित्र
  किशोरावस्था की लड़कियां,  एक नाजुक उम्र...  किशोरावस्था जीवन की उस संवेदनशील अवस्था का नाम है जहां सब कुछ बदलता नजर आता है। यह केवल उम्र का एक पड़ाव नहीं है, बल्कि एक ऐसा मोड़ है जहां मन, शरीर और सोच तीनों एक साथ तेज गति से परिवर्तित होते हैं।  एक किशोरी के जीवन में यह समय अनेक सवालों, सपनों और तमाम अनजाने डर के साथ साथ, अनंत संभावनाओं से भरा होता है। कभी वह खुद को अपार आत्मविश्वास से भरी महसूस करती है, तो कभी बिना किसी स्पष्ट कारण के असमंजस और असुरक्षा की गिरफ्त में आ जाती है। यह सब स्वाभाविक है, क्योंकि यह विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है।  लेकिन कटु सत्य यह है कि समाज में अक्सर किशोरियों को इन बदलावों के लिए तैयार नहीं किया जाता। इसके बजाय, उन्हें निर्देश दिए जाते हैं कि क्या पहनना है, कैसे बोलना है, कितना हंसना है, क्या सोचना है। लेकिन बहुत कम लोग उनसे कहते हैं कि तुम कौन हो, तुम क्या बनना चाहती हो, और तुम्हारे सपनों का आकार कितना बड़ा हो सकता है। "सामाजिक ताना-बाना" ब्लॉग के माध्यम से यह लेख उसी खाली जगह को भरने का एक छोटा सा प्रयास है। हम हर किशोरी से कहन...

जेन्जी (Gen Z): नई सोच, नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल भविष्य की ओर..

चित्र
जेन्जी (Gen Z): नई सोच, नई जिम्मेदारी और उज्ज्वल भविष्य की ओर हर युग अपने साथ एक नई चेतना लेकर आता है। इतिहास गवाह है कि समाज में सबसे बड़े परिवर्तन नई पीढ़ियों ने ही किए हैं। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो, सामाजिक सुधार हों या तकनीकी क्रांति, हर मोड़ पर युवाओं ने दिशा तय की है। आज के युग में जिस पीढ़ी की चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वह है Generation Z, जिसे हम प्यार से “जेन्जी” कहते हैं।यह पीढ़ी केवल उम्र से युवा नहीं, बल्कि सोच से भी अग्रणी है।1997 से 2012 के बीच जन्मी यह पीढ़ी इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच पली-बढ़ी है।यह डिजिटल नेटिव्स हैं, यानी तकनीक इनके लिए सुविधा नहीं, बल्कि स्वभाव है। लेकिन यही वह बिंदु है जहाँ से एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता है, क्या यह पीढ़ी तकनीक का उपयोग भविष्य निर्माण के लिए कर रही है, या स्वयं ही उसके जाल में उलझ रही है...? यह लेख इसी द्वंद्व को समझने, दिशा देने और Gen Z की शक्ति को पहचानने का प्रयास है।

सामाजिक शिष्टाचार का लुप्त होता स्वरूप : आधुनिक जीवनशैली में विनम्रता और आदर की पुनर्स्थापना

चित्र
सामाजिक शिष्टाचार का लुप्त होता स्वरूप  आधुनिक जीवनशैली में विनम्रता और आदर की पुनर्स्थापना की आवश्यकता...  लेखक: मनोज भट्ट, कानपुर, प्रकाशन तिथि: १८ मई २०२५ ------------------------------------------------------     यह लेख पूर्व में अपने फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया था, जिसे आज थोड़ा विस्तार देते हुए पुनः अपने हिंदी ब्लॉग "सामाजिक ताना-बाना" में प्रकाशित किया जा रहा है। बदलते समय की एक चिंताजनक तस्वीर      आज तक के सामाजिक ताना-बाना की धड़कन, उसके मूल तत्वों, संस्कारों और शिष्टाचार में बसती है। जब हम वर्तमान समय की ओर देखते हैं, तो पाते हैं कि तकनीकी प्रगति और आधुनिक जीवनशैली ने हमें सुविधाएँ तो दी हैं, लेकिन कहीं न कहीं हमारे व्यवहार और आपसी संबंधों की गरिमा को क्षीण कर दिया है।         पहले जहाँ बुजुर्गों के चरण स्पर्श करना, पड़ोसियों से आत्मीयता से मिलना, और सार्वजनिक स्थानों पर संयमित भाषा का प्रयोग करना सामान्य था। किंतु आज यह सब धीरे-धीरे औपचारिकता या " पुराने जमाने की बातें " बनते जा रहे हैं।       यह लेख...