भीड़ से अलग, स्वयं की खोज – पहचान संकट और समाधान
आज का युवा, कॉलेज कैम्पस से लेकर, सोशल मीडिया, ऑफिस की पॉलिटिक्स या समाज के आंदोलन तक, हर जगह भीड़ के दबाव में है। भीड़ में अपने आप को अलग कर, स्वयं की खोज... युवाओं के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती है... “भीड़ में खो जाना आसान है, लेकिन स्वयं को भीड़ में खोजना साहस का काम है।” यह पंक्ति आज की युवा पीढ़ी पर सबसे अधिक लागू होती है। हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहाँ अपनी असली पहचान यानी कि I dentity Crisis, खो देने का खतरा हर युवा के सामने है। लोग सोचते हैं कि वे स्वतंत्र हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, सच्चाई यह है कि जैसे ही वे भीड़ का हिस्सा बनते हैं, उनकी सोच और विवेक ( Ra tional Thinking ) धुंधले पड़ने लगते हैं। आज का युवा F reedom चाहता है, लेकिन सच ये है कि वह अक्सर भीड़ की C ollective Energy में बहकर वह अपनी स्वतंत्रता खो बैठता है...