संदेश

AI फर्जी सामग्री लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोशल मीडिया और AI फर्जी सामग्री: सामाजिक चेतना की पुकार

चित्र
सोशल मीडिया और AI जनित फर्जी सामग्री, एक घातक राष्ट्रीय और सामाजिक विपत्ति... लेख-- मनोज भट्ट, कानपुर   विवेचना -- गायत्री भट्ट       श्री मनोज भट्ट द्वारा लिखित यह लेख उनके द्वारा अपने फेसबुक पेज पर दिनांक १२ मई २०२५ को प्रकाशित किया गया था। वही लेख नए सिरे से विवेचना कर,"सामाजिक ताना-बाना"ब्लॉग में प्रस्तुत हो रहा रहा है। आज इस लेख की प्रासंगिकता भारतीय समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है।   एक नई वैश्विक चुनौती का उदय       वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संवाद, सूचना और अभिव्यक्ति के नए द्वार खोले हैं। परंतु इसी मंच पर एक नई और गंभीर सामाजिक विपत्ति जन्म ले चुकी है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) द्वारा निर्मित फर्जी सामग्री का प्रसार। यह संकट केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक  स्तर पर भी गहरा प्रभाव डाल रहा है।      आज जब डीपफेक वीडियो, बनावटी तस्वीरें और भ्रामक समाचार मिनटों में वायरल हो जाते हैं, तो सत्य और असत्य के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। यहां तक कि पढ़े-लिखे लोग भी भा...