अपराध बोध और आत्मबोध: एक स्वाभाविक जागृति की यात्रा....
अपराध बोध और आत्मबोध: एक स्वाभाविक जागृति की यात्रा.... यह लेख "अपराध बोध" की मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया को एक आत्मिक परिवर्तन के रूप में देखता है, न कि केवल एक नकारात्मक भावना के रूप में। इसमें यह तर्क प्रस्तुत किया गया है कि जब स्वाभाविक रूप से यह बोध उत्पन्न होता है, तो वह व्यक्ति के अंतर्मन में एक अमृत समान जागृति लाता है। लेकिन यदि यही बोध किसी अन्य द्वारा आरोपित किया जाए, तो वह व्यक्ति को समय से पूर्व मानसिक मृत्यु की ओर धकेल सकता है। संपादित -- गायत्री भट्ट लेखक:- मनोज भट्ट ब्लॉग:- सामाजिक ताना-बाना स्थान:- कानपुर ------------------------------------------------------- अपराध बोध… अंत नहीं, नवजीवन की ओर एक यात्रा जीवन केवल घटनाओं का क्रम नहीं है, यह अनुभवों, निर्णयों और उनके परिणामों की एक निरंतर यात्रा है। इस यात्रा में हर व्यक्ति अपनी-अपनी नीतियों, मूल्यों और व्यवहारों के साथ आगे बढ़ता है। ये मूल्य उसके संस्कारों, परिस्थितियों और अनुभवों से निर्मित होते हैं। लेकिन समय का एक ऐसा पड़ाव भी आता है, जब व्यक्ति ठहरकर स्वयं को देखता है, अ...