संदेश

संस्कार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपेक्षाओं और स्वार्थ से रिश्तों में बढ़ती दूरियां

चित्र
अपेक्षाओं और स्वार्थ से रिश्तों में बढ़ती दूरियां "व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके विचारों, मूल्यों और व्यवहार से होती है", इस तथ्य से हम सब भली भांति परिचित हैं, किंतु फिर भी हम लोगों को सही मायने में समझने में कई बार चूक जाते हैं। व्यक्ति की वास्तविक पहचान को स्थापित होने में उसके संस्कार सबसे बड़े कारक होते हैं और उसी के आधार पर उसके विचार, मूल्य और व्यवहार प्रतिस्थापित होते हैं। इसी विषय वस्तु को इस लेख में सिलसिलेवार समझते हैं। 1. व्यक्ति को समझना आसान नहीं जीवन में कई बार ऐसा होता है कि जिन लोगों को हम बचपन से जानते हैं, समय बीतने के साथ उनका व्यवहार हमें हैरान करने लगता है। कभी जिनके साथ अपनापन, विश्वास और सहयोग का रिश्ता था, वही लोग बड़े होने पर दूर दिखाई देने लगते हैं। उनके विचार, प्राथमिकताएँ और व्यवहार बदल जाते हैं। तब मन में सवाल उठता है कि क्या हम उस व्यक्ति को ठीक से जानते थे, या समय के साथ उसके भीतर छिपे कुछ नए पहलू सामने आए हैं ? किसी व्यक्ति को समझने के लिए केवल उसकी शिक्षा, पद, आर्थिक स्थिति या मीठी बातों को देखना पर्याप्त नहीं है। उसकी सोच, मूल्यों और व्यवहा...

बुढ़ापे की वैश्विक यात्रा: संपत्ति के मोह से संस्कार की ओर

चित्र
बुढ़ापे की वैश्विक यात्रा: संपत्ति के मोह से संस्कार की ओर ... समय किसी एक देश की सीमा में नहीं बंधता। वह जब करवट लेता है तो पूरी दुनिया की धड़कन बदल जाती है। वृद्धावस्था की अवधारणा भी अब किसी एक संस्कृति का प्रश्न नहीं रही। टोक्यो की तंग गलियों से लेकर टोरंटो के उपनगरों तक, स्टॉकहोम के सीनियर लिविंग अपार्टमेंट से लेकर सूरत की पुरानी हवेलियों तक, एक ही प्रश्न गूँज रहा है, बुढ़ापे का असली सहारा क्या है ? कुछ दशक पहले तक इसका उत्तर लगभग सार्वभौमिक था: बचत, पेंशन, मकान, ज़मीन। पश्चिम में ‘रिटायरमेंट नेस्ट एग’ और पूरब में ‘बुढ़ापे की लाठी’ ल, शब्द अलग थे, भाव एक था। माना जाता था कि संतानें न केवल रक्त-संबंध के कारण, बल्कि विरासत की प्रत्याशा में भी माता-पिता की छाया बनकर रहेंगी।  पर वैश्वीकरण, शहरीकरण और डिजिटल क्रांति ने इस समीकरण को पूरी दुनिया में हिला दिया है। आज जर्मनी का बुजुर्ग भी उतना ही अकेला है जितना जापान का, और कैलिफोर्निया की माँ भी उतनी ही संवाद के लिए तरसती है जितनी कोलकाता की। इसलिए अब वृद्धावस्था को केवल आर्थिक या पारिवारिक नहीं, वैश्विक सामाजिक लेंस से देखना आवश्यक ह...

मानवीय संवेदना का टूटता ताना-बाना

चित्र
मानवीय संवेदना का टूटता ताना-बाना यह तथ्य अब किसी से छुपा हुआ नहीं है कि आज के समय में चारों तरफ अंधी भाग-दौड़ मची हुई है। हर कोई आगे निकलने की होड़ में लगा है। इस दौड़ में हम दूसरे का गला काटने को तैयार हो गए हैं।  परिवार के सदस्यों के साथ भी बात करना कम हो गया है। मां-बाप की चिंता नहीं, भाई-बहन की परवाह नहीं, पत्नी या बच्चों के भविष्य की फिक्र नहीं। सिर्फ अपना फायदा, अपना समय और अपनी खुशी। इससे क्या हो रहा है ? मानवीय संवेदना धीरे-धीरे मर रही है। दिलों के बीच का रिश्ता कमजोर हो रहा है। समाज का ताना-बाना टूट रहा है। इस लेख में हम इस समस्या को विस्तार से समझेंगे और देखेंगे कि इसे कैसे रोका जा सकता है। समस्या क्या है ? पहले के समय में गांवों और शहरों में लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते थे। कोई बीमार पड़ता, तो पूरा मोहल्ला मदद के लिए आ जाता। त्योहार साथ मनाए जाते। बच्चे बुजुर्गों के पास बैठकर कहानियां सुनते।  लेकिन जिस तरह से अब तक नदियों में पानी बहुत दूर तक बह गया है, उसी तरह आज का युग अच्छाइयों के साथ साथ, कमियों में भी बहुत आगे हो हो गया है। हर घर में मोबाइल, टीवी और इंटरनेट है। ...

“संस्कार"...सोच और नजरिए की असली जड़”

चित्र
"संस्कार" ... सोच और नजरिए की असली जड़...     आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में रिश्ते, सोच और नजरिया बड़ी तेज़ी से बदलते हुए नज़र आते हैं। सगे संबंधी के रिश्ते हों या अपने बचपन की दोस्ती हो, कई बार, एक परिपक्व उम्र के पड़ाव पर पहुंच कर उन रिश्तों के बीच आश्चर्यजनक रूप में बहुत चौड़ी दरार देखने को मिलती है।        जो व्यक्ति बचपन में सरल, स्नेही और अपनेपन से भरा लगता था, बड़ा होकर, उसी का व्यवहार कई बार, एकदम "विपरीत रूप" में सामने आता है और हम चकित हो जाते हैं...       यह परिवर्तन केवल उसके बौद्धिक विकास या शिक्षा के कारण नहीं आता, बल्कि उसकी गहराई में कुछ और ही कारण छिपे होते हैं और वह कारण है " संस्कार "।       किसी इंसान के जीवन में शिक्षा से कहीं अधिक गहरा प्रभाव, उसके " संस्कार " पर निर्भर करता है क्योंकि संस्कार ही वह अदृश्य शक्ति है, जो किसी बच्चे के व्यक्तित्व की नींव रखती है। यह न पाठ्य पुस्तकों से मिलता है, न ही किसी पाठशाला से। यह उसके जन्म काल से बनता है, माता-पिता, परिवार, परिवेश और दिन-प्रतिदिन मिलने वाले अनुभवों...

माता-पिता का सम्मान क्यों जरूरी है? | बुजुर्गों की देखभाल और परिवार की जिम्मेदारी

चित्र
साथ चलती उम्र की कहानी ... (बुजुर्ग माता-पिता पार्क में बैठे हुए – सम्मान और अपनापन की तलाश में) आज के समय में बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान और उनकी देखभाल केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आधार है। यह लेख परिवार, समाज और रिश्तों की सच्चाई को उजागर करता है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय बन गया है, माता-पिता वो दीवार है जो कभी नहीं गिरती, लेकिन जिसे हम भूल जाते हैं। ध्यान रखे कि जब कोई शिशु अपनी माँ की गोद में पहली बार आँखें खोलता है, तो दुनिया का सबसे पहला स्पर्श उसकी माँ की उँगलियों का होता है। वो नरम, गर्म, और बिना किसी शर्त का स्पर्श।  पिता, अपना हाथ उसकी पीठ पर रखकर उसे सहारा देता है वो सहारा जो जीवन भर चलता है। माँ-पिता उन दीवारों की तरह होते हैं जो तूफान में भी बच्चों को ढककर रखते हैं। कोई शोर और कोई आँधी उन्हें कभी हिला नहीं पाती। लेकिन... समय नाम का वो चोर, धीरे-धीरे सब बदल देता है। बचपन की यादें कितनी मीठी होती हैं, और कितनी कड़वी भी। रात के दो बजे माँ जाग रही है। बच्चे को बुखार चढ़ा हुआ है। माथे पर ठंडी पट्टी रखती हुई वो खुद थक चुकी है, लेकि...

वृद्धावस्था की नई परिभाषा: संपत्ति नहीं, संस्कार और संबंध हैं सहारा

चित्र
वृद्धावस्था की नई परिभाषा...                    संपत्ति नहीं, संस्कार और संबंध हैं सच्चा सहारा   तेजी से बदलते समय, सामाजिक संरचनाओं और पारिवारिक व्यवस्थाओं ने वृद्धावस्था की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है। एक समय था जब माना जाता था कि जितनी अधिक संचित संपत्ति होगी, उतना ही बुढ़ापा सुरक्षित होगा।         माता-पिता के लिए संतानें सबसे बड़ी ढाल और सहारा थीं, क्योंकि भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ संपत्ति की सुरक्षा और हिस्सेदारी की भावना उन्हें माता-पिता की देखभाल के लिए प्रेरित करती थी।      लेकिन बदलते दौर ने इस सोच की सीमाओं को धराशाई कर दिया है। आज स्पष्ट है कि संपत्ति कभी भी रिश्तों को स्थायी रूप से जोड़कर नहीं रख सकती। वास्तविक सहारा धन नहीं, बल्कि संस्कार, संवाद, संबंध और आपसी सम्मान हैं। बदलती सामाजिक तस्वीर      भारत की पारंपरिक संयुक्त परिवार प्रणाली ने सदियों तक बुजुर्गों को सहारा दिया। दादा-दादी, पोते-पोतियों के साथ रहते थे, घर में निर्णय का अधिकार उनके पास होता था और सं...