संदेश

आत्ममंथन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इमर्जेंसी नम्बर, आपकी असली कमाई क्या है ?

चित्र
इमर्जेंसी नम्बर - जीवन की असली पूँजी इस लेख के पाठकों से पहला प्रश्न ये है कि आपकी असली कमाई क्या है ? लेखक का विनम्र निवेदन है कि इस लेख को आगे पढ़ने से पहले, उपरोक्त प्रश्न का उत्तर एक पहेली की भांति बड़ी गंभीरता, साहस और ईमानदारी  से अपने आप को दें... अपने उत्तर पर मनन करें... फिर आगे लेख पढ़ें। आज के इस भाग-दौड़ भरे जीवन में जरा रुक कर सोचिए कि आपकी असली कमाई क्या है, क्या आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे आप आधी रात को, बिना एक पल सोचे, फोन लगा सकें ? जिसे आप कह सकें, "यार, मैं फँस गया हूँ, मदद चाहिए" और वह बिना सवाल पूछे, बिना हिसाब-किताब लगाए, बस आपके लिए निकल पड़े ? और दूसरा, इससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या आप खुद किसी के लिए ऐसे व्यक्ति हैं ? क्या किसी की फोनबुक में आपका नाम उस "इमर्जेंसी नम्बर" के तौर पर सेव है ? अगर इन दोनों सवालों का जवाब 'हाँ' है, तो यकीन मानिए, आप इस दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। यह लेख बैंक बैलेंस की नहीं, दिल के बैलेंस की बात करता है । उस पूँजी की, जो न लॉकर में रखी जाती है, न सोशल मीडिया पर दिखाई जा...

"विकल्पों की भीड़ में खोती है सफलता: एकाग्रता ही है असली शक्ति"

चित्र
  विकल्पों की भीड़ में खोती है सफलता: एकाग्रता ही है असली शक्ति विकल्प रास्ते दिखाते हैं, लेकिन संकल्प मंज़िल तक पहुँचाता है। " जहाँ विकल्पों की भीड़ है, वहाँ भ्रम है। जहाँ एक ही राह है, वहाँ संकल्प है। और संकल्प ही सफलता की सीढ़ी है।" स्वतंत्रता का विस्तार और मन की उलझन मानव सभ्यता ने सदियों तक सीमाओं से संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता प्राप्त की है। यह स्वतंत्रता केवल राजनीतिक या सामाजिक नहीं थी, बल्कि यह हमारे सोचने, चुनने और अपने जीवन को अपनी इच्छा के अनुसार ढालने की क्षमता का विस्तार भी थी।  आज हम उस युग में खड़े हैं जहाँ हर दिशा में विकल्पों की भरमार है। कैरियर के क्षेत्र में असंख्य संभावनाएँ हैं, रिश्तों के संदर्भ में अनगिनत दृष्टिकोण हैं, और जीवनशैली के स्तर पर अनंत विकल्प हमारे सामने खुले हुए हैं।  परंतु इस अपार स्वतंत्रता के बीच एक गहरी विडंबना छिपी हुई है।  जितने अधिक विकल्प हमारे सामने आए हैं, उतना ही हमारा मन अस्थिर और विचलित होता चला गया है। आज का मनुष्य पहले की अपेक्षा अधिक जानता है, अधिक देखता है, अधिक समझने का दावा करता है, परंतु जब निर्णय लेने की बात आती...