संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भौतिकतावाद में सिमटती संवेदनाएं

चित्र
भौतिकतावाद  में सिमटती संवेदनाएं भटकाव का चक्रव्यूह “जब इंसान अंदर से पूरी तरह खाली और भटका हुआ हो जाता है, तो वह उस भयानक खालीपन को बाहर की निर्जीव वस्तुओं और व्यर्थ के शोर से भरने की कोशिश करता है।” हां यह सच है कि आज का इंसान इतना ज्यादा व्यस्त रहता है, जितना पहले कभी नहीं था। लेकिन सच यह भी है कि इतनी व्यस्तताओं के बाद भी वह जितना आज अकेला है उतना पहले कभी अकेला और खाली नहीं रहा।  चारों तरफ रोशनी है, स्क्रीन्स चमक रही हैं, आवाजें गूंज रही हैं, लेकिन अंदर एक सन्नाटा है जो दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है। और इस भयावह सन्नाटे में आज का इंसान भटक गया है। लेकिन यह भटकाव कोई संयोग मात्र नहीं है।  पूरी दुनिया में अधिकांश सत्ता के शासकों द्वारा अपनी सत्ता को लंबे समय निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए पर्दे के पीछे ऐसी गुप्त कूटनीति ( मनोरंजन की अफीम का चक्रव्यूह ) बनाई जाती है कि जिससे आम जन मानस, खासकर युवा वर्ग उसमें उलझ कर अपने मूल उद्देश्य से भटक जाए। जिसका उल्लेख इस लेख में विस्तार से आगे है। इस लेख में हम इन विचारों को विस्तार से समझेंगे, भारतीय संदर्भ में उनके प्रभावों ...

मुखौटों का बाजार

चित्र
                  मुखौटों का बाजार इंसानी समाज में मुखौटों का बाजार  हम सब बाजार जाते हैं, दुकानों पर सामान देखते हैं, पर एक बाजार ऐसा भी है जो दिखता नहीं, पर हर गली, हर मोहल्ले, हर ऑफिस, हर सोशल मीडिया की स्क्रीन पर लगा हुआ है। वह है, इंसान द्वारा पहने गए "मुखौटों का बाजार" और यह बाजार दिन पर दिन महंगा होता जा रहा है। यहां तक कि आज के पूरे विश्व में सबसे बड़ा बाजार यदि किसी चीज का गर्म है, तो वह है "मुखौटों का बाजार"। विभिन्न प्रकार के मुखौटे और उनकी कीमत आज समाज में लगभग हर इंसान तरह तरह के मुखौटे लगाए हुए है। लोगो की असलियत को जो मुखौटा सफलता पूर्वक सबसे ज्यादा और दीर्घकालिक छुपा देता है, उसकी कीमत सबसे अधिक होती है। कुछ मुखौटे ज्यादा दिन तक असलियत नहीं ढक पाते हैं, स्वाभाविक रूप से उसकी कीमत कम होगी। एक मुखौटा पारदर्शी होता है, जिसकी कीमत नकारात्मक में चली जाती है। ऐसे मुखौटे पहले ही दिन से इंसान की असलियत को ढक पाने में असमर्थ होते हैं। इसका अर्थ ये है कि जो इंसान अपनी असलियत को छुपाने के लिए जितना अच्छा मुखौटा लगायेगा, समाज में उसक...