संदेश

“कोई चोटी अकेली नहीं होती”...युवा के लिए सहयोग का संदेश

चित्र
पर्वतों की ऊँचाइयाँ  और हमारे जीवन की  ऊँचाइयों की नींव...     "कोई भी ऊँची पर्वत की चोटी अकेले ऊँचाई तक नहीं पहुंचती। उसकी ऊँचाई और गौरव से भरा मस्तक उसके सहयोगी छोटी पर्वत श्रृंखला पर आधारित होती है।"       यह वाक्य केवल प्रकृति का सौंदर्य नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है। यह हमें सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या राष्ट्र अकेले महान नहीं बनता। हर ऊँचाई की नींव में सहयोग, समर्थन, सामूहिक प्रयास छिपा होता है।     आज की युवा पीढ़ी, जो तकनीक, प्रतिस्पर्धा और आत्मनिर्भरता के युग में जी रही है, इस संदेश को समझे बिना अधूरी रह जाती है। यह लेख उसी भाव को विस्तार देता है, कि ऊँचाइयों की नींव, दूसरों के साथ मिलकर कैसे बनाई जाती है... 1. पर्वतों से प्रेरणा: ऊँचाई का अर्थ अकेलापन नहीं      जब हम हिमालय की चोटियों को देखते हैं, तो उनकी भव्यता हमें चकित करती है। लेकिन वे अकेली नहीं होतीं। उनके चारों ओर छोटी-छोटी श्रृंखलाएँ होती हैं, जो उन्हें सहारा देती हैं।       ठीक उसी तरह, जीवन में कोई भी उपलब्धि अकेले नहीं आती...

माँ-बाप की पुकार...रिश्तों की असली परिभाषा

चित्र
            " सामाजिक ताना-बाना"      मेरे द्वारा, मनोज भट्ट जी की यह एक रचना, आज के युवा कामकाजी बच्चों को समर्पित है और साथ ही उनके अंतरमन को जगाने का प्रयास भी, जो जाने अनजाने में अपने माता-पिता को भावनाओं के नाम पर, पास तो बुलाते हैं, पर अपनी जीवनशैली की सीमाओं में उन्हें बाँध देते हैं।    यह कविता एक आईना है, जिसमें हर बेटे-बेटी को अपनी भूमिका का पुनर्मूल्यांकन करते हुए उसकी असली तस्वीर देखनी चाहिए।   यह कविता केवल शब्दों का विन्यास नहीं, यह एक तपस्वी जीवन की गाथा है, उन माँ-बाप की, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए हर सुख त्यागा, हर पीड़ा सहा, और हर क्षण को उनके भविष्य की नींव में बदल दिया।  यह कविता एक आह्वान है, उस सच्चे रिश्ते की ओर, जहाँ माँ-बाप केवल ज़रूरत नहीं, बल्कि जीवन की गरिमा हैं। जहाँ उनका साथ केवल सहारा नहीं, बल्कि आत्मबल का आधार है। यह कविता कोई शिकायत नहीं, कोई आरोप नहीं, यह एक संत की वाणी है, जो प्रेम और मर्यादा के साथ कहती है.... "माँ-बाप को अपनाओ, पर शर्तों के साथ नहीं।   सम्मान दो, पर दिख...

वक्त की पुकार

चित्र
                   "वक्त की पुकार"... The Call of Time... For the Youth       वक्त एक ऐसी शक्ति है जो दिखाई नहीं देती, पर हर बदलाव की नींव उसी पर टिकी होती है। वह न बोलता है, न चलता है, न लड़ता है, लेकिन हर आंदोलन, हर विचार, हर निर्माण उसी की प्रेरणा से जन्म लेता है।               यह कविता युवा पीढ़ी को, उनके मौन पर,  लेकिन निर्णायक शक्ति की याद दिलाती है, जो उन्हें जिम्मेदारी, चेतना और निर्माण की ओर बुलाती है...     वक्त की चाल... The Movement of Time वक्त खुद चलता नहीं, सबको चलाता है,   हर मोड़ पर नया " रास्ता " दिखाता है।   वो खुद तो कभी कुछ नहीं बोलता,   पर तुम्हारी चुप्पी में, " शोर " बन जाता है। वो अपने लिए, कभी लिखता नहीं,   पर तुम्हारे कर्मों से " इतिहास"  बनाता है।   वक्त की आंखें नहीं, वो देखता नहीं,   पर तुम्हारी आँखों में " सपने"  सजाता है। वक्त का पाठ ... The Lessons of Time वो स्व...

चप्पल की व्यथा, गाँव की पंचायत की अनोखी सुनवाई

चित्र
  " एक अनोखी पंचायत जहाँ इंसान नहीं, चप्पल ने दिखाया समाज को आईना"      कल रात को अचानक गांव से फोन आया कि गुड्डू भैया बहुत गंभीर समस्या है, पंचायत बैठी है। और जब हमने पूछा, "का हुआ ?"... जवाब मिला..."कुछ पूछौ ना, सुबह जल्दी तुम्हे आय का है बस ,बहुत जरूरी है"। पत्नी बोली , "का हुआ ?" हमने कहा, लगता है कि कोई मामला बड़ा गंभीर है।"        रात भर मैं सो नहीं पाया और सुबह जल्दी उठकर गांव की ओर चल दिया। गांव भी करीब आ गया, गांव के बाहर से ही गहमा गहमी का एहसास होने लगा। फिर  जैसे ही अपने गांव में प्रवेश किया, भीड़ से पूछा कि काहे की भीड़ है तो कारण बड़ा अजीब पता चला,  “ चप्पल महोदय की जनहित याचिका"         अपने बड़बक पुरवा गांव की पंचायत भवन में आज खास बैठक बुलाई गई थी। भवन के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे थे। अंदर मंच पर चौधरी कालूराम ताव से बैठे थे, मानो खुद मुख्य न्यायाधीश हों, जैसे ही हमें देखा, जोर से चिल्ला कर बोले, आओ आओ गुड्डू भैया, यहां बगल में बैठो और एक कुर्सी में मुझे बैठा दिया। मेरे  बगल में गांव का सचिव कल्लू, ह...